Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोड़ नहीं तो वोट नहीं की बात एवं जन समस्याओं से अवगत होने पहुंचे ग्राम जिलिंगसिरा – कहा मूलभूत सुविधाएं का आभाव है – चैतू उरांव जिलाध्यक्ष कांग्रेस गुमला

On: December 5, 2023 12:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला- समाचार पत्रों के खबर में घाघरा प्रखंड स्थित आदर पंचायत के चारों ओर पहाड़ों से धिरा तराई में बसा ग्राम जिलिंगसिरा के ग्रामीणों द्वारा कहा गया था कि रोड नहीं तो वोट नहीं इन्हीं बातों को लेकर कोंग्रेस जिला अध्यक्ष चैतु उरॉव अपने साथियों के साथ ग्रामीणों से मिलने ग्राम जिलिंगसिरा पहुंचे। एक तरफ देखा जाए तो घाघरा बिशनपुर मुख्य पथ से ग्राम ताबिल भाया जिलिंगसिरा 4 – 5 किलोमीटर रोड की स्थिति देखा जाए तो क्षेत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण कहा जाएगा। जब अध्यक्ष चैतु उरॉव उरांव गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बात करने लगे तभी ग्रामीणों ने उन्हें बतलाया कि हमारा गांव का स्थिति आपने तो आने के वक्त देखा ही लिया है रोड की स्थिति क्या है बरसात में हम सभी लोगों को आने जाने पर कितना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है हमलोगों ने आवेदन नेताओं से लेकर प्रशासन को दिया पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों ने गांवों के सभी समस्याओं से अवगत करवाया जैसे पांच जल योजना जो चार पांच महीनों से खराब है, सिंचाई हेतु पानी की व्यवस्था नहीं है,चार महीने से डिलर द्वारा राशन नहीं दिया गया है, आवास , पेंशन योजना,पेयजल,रोड जैसे मुलभुत समस्याओं से अवगत कराया, सभी समस्याओं से अवगत होकर चैतु उरॉव ने कहा कि समय-समय पर ग्रामीणों को एक साथ बैठकर अपने एवं गांव के विकास हेतु चर्चा परिचर्चा करना चाहिए ग्राम सभा के माध्यम से अपने ग्राम के विकास हेतु कार्य योजना तैयार कर संबंधित विभाग को एवं पदाधिकारी को समर्पित किया जाना चाहिए, जिससे कि गांव का सर्वांगीण विकास हो पाए साथ ही साथ समय-समय पर अपने गांव क्षेत्र में चुने हुए जनप्रतिनिधियों को एवं पदाधिकारी को भी गांव में बुलाना चाहिए जिससे कि वह क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हो पाए और ग्रामीणों की समस्या को निराकरण हेतु आवश्यक पहल कर सके ।आप अपने बच्चों को विद्यालय जरूर भेजें जिससे कि वह शिक्षित हो और जब शिक्षित होंगे तो वह अपने अधिकार के प्रति जागरूक होंगे जिससे कि उन्हें कोई ठग ना सके और वह अपना अधिकारों के प्रति सजग हो पाए, क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं भ्रमण कर इस गांव में विशेष कर सिंचाई हेतु पानी की व्यवस्था किए जाने पर यहां के लोगों को कृषि कार्य से जुड़कर अपने जीविका को अच्छी तरह से चला सकते हैं आपके क्षेत्र में पहाड़ों से बहने वाली झरना जो काफी सुगमता के साथ उपलब्ध है इसका उपयोग करने हेतु आप सभी पहल करें मैं भी संबंधित पदाधिकारी को इस संबंध में अवगत कराऊंगा और आपके गांव में सिंचाई हेतु पानी की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। आप सभी कृषि कार्य से जुड़कर आर्थिक रूप से संपन्न हो इसके लिए आप सभी को विशेष तौर पर कार्य करने की आवश्यकता है और जहां तक आपका वोट बहिष्कार की बात है तो मैं कहना चाहूंगा कि आप लोकतंत्र में अपनी बहुमूल्य वोट की महत्ता को समझें और अपने विवेक के अनुसार मतदान का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए एक अच्छे नागरिक के रूप में एक जन कल्याणकारी एवं लोक तंत्र की रक्षा करने वाली सरकार की का गठन करें जिससे कि हमारा लोकतंत्र की खूबसूरती बरकरार रहे, ऐसी कामना करते हुए आप सभी का धन्यवाद करना चाहूंगा कि आपने अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए समाचार पत्रों में अपनी भावना को उदित किया है और एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दिया है। मैं आप सभी का शुक्रगुजार हूं ऐसी समाचार देखकर मैं आपके गांव में आया हुं और मैं अपनी जिम्मेवारी का निर्माण करते हुए आपकी एवं गांव के सर्वांगीण विकास के लिए संबंधित पदाधिकारी को अवगत कराउंगा।मौके पर राजीव उरॉव, मुखिया फगुआ उरॉव,जिला सचिव देवा साहू, तरुण गोप, छात्र नेता राजु उरॉव, अमित साहू,भोला महतो, लालू कुल्लू, प्रेम उरॉव,पं अध्यक्ष नमुल खां, महावीर उरॉव,भोला महतो,सुरेश उरॉव , प्रेम उरॉव एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

हाथी खदेड़ने निकली वन विभाग की टीम पर कंटेनर की टक्कर, दो की मौत, कई घायल

शिव मंदिर के पुजारी दिनेश्वर पांडेय का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर

महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

कैलाश धाम बेला में 15 दिवसीय ऐतिहासिक बर्तन मेला आज से, विधायक करेंगे उद्घाटन

6.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए जेल

पीसीसी पथ का जिला परिषद सदस्या ने किया उद्घाटन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के बीच मारपीट, एक घायल; पुलिस जांच में जुटी

आईएफसी कार्यालय में चोरी, लाखों के उपकरण गायब; पुलिस जांच में जुटी

रफ्तार का कहरः तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 9 घायल, 4 की हालत गंभीर

युवा समाजसेवी शेरू सिंह के दशकर्म में उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 में किया आमंत्रित

28 फरवरी को मां भद्रकाली मंदिर परिसर में बुंदेल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, तैयारी बैठक संपन्न

Leave a Comment