Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सनहा में ग्रामीणों ने की बैठक, एनटीपीसी को जमीन नहीं देने का लिया निर्णय, कहा औने-पौने मूल्य पर भूमि अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सनहा में ग्रामीणों ने की बैठक, एनटीपीसी को जमीन नहीं देने का लिया निर्णय, कहा औने-पौने मूल्य पर भूमि अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा

टंडवा (चतरा) रविवार को एनटीपीसी चट्टी बारियातु कोल परियोजना के विस्तारीकरण के लिए चिन्हित टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत काढमदिरी, उरदा व सनहा के ग्रामीणों की संयुक्त बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया निलेश ज्ञासेन व संचालन पंसस नितेश अंबानी ने किया। बैठक में ग्रामीणों द्वारा चट्टी बारियातु कोल परियोजना के लिए एनटीपीसी कंपनी द्वारा भूमि अधिग्रहण संबंधित मामलों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए आगे भी ग्रामीण एकमत होकर भूमि अधिग्रहण के विरोध करने की बात कही। बताया गया कि बावजूद कुछ लोगों द्वारा गुपचुप तरीके से भूरैयतों के बगैर सहमति के कंपनी प्रबंधन को मांगपत्र सौंपा गया है, जिसपर ऐतराज जताया गया। ग्रामीणों की मांगों का समर्थन करते हुवे मुखिया ने कंपनी को जमीन संबंधित कोई भी कागजात नहीं देने तथा एकजुट होकर विरोध करने की बात कही और आगे भी साथ देने की बात कही। वहीं अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि रमेश राणा ने बताया कि एनटीपीसी प्रबंधन ग्रामीणों से औने-पौने मूल्य पर हीं भूमि अधिग्रहण करने की मंसूबा पाले बैठी है, जिसको कभी सफल होने नहीं दिया जायेगा। मौके पर रोहन महतो, लोकनाथ महतो, अशोक महतो, दिलीप पांडेय, धर्मनाथ महतो, राजेश महतो, प्रयाग राणा, संतोष पासवान, मुनेश्वर महतो, गिरधारी महतो समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment