प्रभारी सीओ ने अवैध बालू लोड एक ट्रेक्टर किया जब्त
पत्थलगड़ा(चतरा)। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा वीसी में दिए गए निर्देशानुसार बीडीओ सह प्रभारी सीओ मोनी कुमारी व थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने पत्थलगाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलहर गांव से अवैध बालू लोड ट्रेक्टर जब्त किया है। उक्त कार्रवाई शुक्रवार को प्रभारी सीओ को मिले गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सीओ को सूचना मिली थी कि अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर बिक्री के लिए बाहर जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुवे सीओ एवं थाना प्रभारी दल बल के साथ बेलहर पहुंकर्ल एक अवैध बालू लदा ट्रेक्टर जब्त कर लिया। ट्रेक्टर को बीडीओ सह सीओ मोनी कुमारी की उपस्थिति में थाना ला कर ट्रेक्टर व मालिक पर मामला दर्ज किया गया है। बीडीओ ने बताया कि पुलिस बल को देखकर चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया। आगे कहा की रोक लगाने के बावजूद बालू तस्करों द्वारा लगातार बालू ढुलाई की जा रही है।
























Total Users : 800332
Total views : 2499164