जिला निर्वाचन पदाधिकारी अबु इमरान ने व्योवृद्ध मतदाता को किया सम्मानित, ली स्वास्थ्य की जानकारी
चतरा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुरुवार को वरिष्ट मतदाता सम्मान हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने हंटरगंज प्रखंड के नावाडीह पंचायत अंतर्गत बूथ संख्या 7 में 80 प्लस आयु वर्ग के वयोवृद्ध मतदाताओं से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकरी ली और उन्हे सम्मानित किया। साथ ही मतदान के महत्व को बताया। उन्होने उपस्थित आम जनों से भी अपील किया कि अगर मतदाता सूची में आपका नाम छुटा है तो वे अपने क्षेत्र के बीएलओ व मतदान केन्द्र पर जाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराएं। इस दौरान सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी हंटरगंज, क्षेत्र के बीएलओ एवं सुपरावाईजर समेत संबंधित उपस्थित थे। ज्ञात हो कि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ, बीएलओ, सुपरावाईजर अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत 80 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं को पुष्प गुच्छ व शॉल भेंट कर उन्हे सम्मानित किया।








