मासिक लोक अदालत में 25 वादों का हुआ निष्पादन, 36 लाख सरकारी राजस्व की हुई वसूली

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मासिक लोक अदालत में 25 वादों का हुआ निष्पादन, 36 लाख सरकारी राजस्व की हुई वसूली

चतरा।  झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्राधिकार के प्रभारी सचिव मो. उमर के द्वारा मासिक लोक अदालत का आयोजन जिला व्यवहार न्यायालय माह के अंतिम शनिवार को आयोजित किया गया। इस मासिक लोक अदालत में कुल 25 वादों का निष्पादन किया गया एवं 36 लाख 64 हजार 500 रुपये सरकारी राजस्व प्राप्त हुआ। लोक अदालत में वादों के निष्पान के लिए 3 बेंचों का गठन किया गया था। पहले बेंच में सुरज प्रकाश ठाकुर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ चतरा, सदस्य सीताराम यादव एवं दिनेश कुमार सिन्हा अधिवक्ता। दुसरे बेंच में विनय कुमार लाल मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह अवर न्यायधीश द्वितीय, सदस्य विनोद कुमार पाठक एवं सत्येन्द्र नारायण सिन्हा पैनल अधिवक्ता तथा तीसरे बेंच में अदनान अकीब अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह मुंशीफ, एवं सदस्य अक्षय कुमार सिंह एवं प्रवीण रंजन पैनल अधिवक्ता शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *