नगर परिषद के कार्यों की उपाुयक्त ने की समीक्षा, कहा 31 दिसम्बर तक सभी दुकानदारों का ट्रेड लाइसेंस बनावाना करें सुनिश्चित, शहरी क्षेत्रों में लगातार चलाएं सफाई अभियान
चतरा। गोपनीय कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने नगर परिषद के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के आबादी सर्वे, हाउस होल्ड सर्वे, जो कार्य आपूर्ण एवं लंबित है उसकी समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हाउस होल्ड सर्वे को लेकर कहा जल्द से जल्द अपने स्तर से सर्वे व आबादी का सर्वे कार्य करा लें। साथ ही कहा नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जो कार्रवाई पूर्व में की गई थी उसकी लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। अगर किन्ही के द्वारा फिर से अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा है तो उसे चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करें। आगे उन्होने कहा जो फुटपाथ पर सब्जी या अन्य सामग्री बेच रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम समीप बन कर तैयार नव निर्मित वेंडिंग जोन में शिफ्ट कराएं। साथ ही स्वच्छता को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई लगातार कराएं। ट्रेड लाईसेंस को लेकर नगर परिषद पदाधिकारी विनीता कुमारी को निर्देशित किया कि व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए दुकानदारों का ट्रेड लाइसेंस 31 दिसंबर तक बनवाना सुनिश्चित करें। उक्त बैठक में नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, कनीय अभियंता, कम्प्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।





















Total Users : 961910
Total views : 2721541