आपके द्वार कार्यक्रम में लगे स्टॉलों का एनडीसी व डीएसडब्ल्यूओ ने किया निरीक्षण, संबंधितों को दिए अवश्यक दिशा निर्देश

newsscale
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

आपके द्वार कार्यक्रम में लगे स्टॉलों का एनडीसी व डीएसडब्ल्यूओ ने किया निरीक्षण, संबंधितों को दिए अवश्यक दिशा निर्देश

गिद्धौर(चतरा)ः गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के मंझगांवां पंचायत में शनिवार को पूर्व निर्धारीत कार्यक्रम के तहत आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घटन एनडीसी विजय कुमार दास, प्रभारी बीडीओ हरिनाथ महतो, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष बिनोद पासवान, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, मुखिया सरिता देवी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। एनडीसी ने स्टॉल का निरीक्षण कर कई निर्देश दिए। कार्यक्रम के तहत खाद्य सुरक्षा, शिक्षा विभाग, मनरेगा, राजस्व, कृषि विभाग, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल विभाग,आजीविका सेवा गारंटी,वन अधिनियम, स्वास्थ्य विभाग, 15 में वित्त विभाग, अबुआ आवास, बाल विकास, बिजली विभाग आदि द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। स्लॉट में प्राप्त आवेदनों का ऑन द स्पॉट पोर्टल में डेटा इंट्री करने का निर्देश दिया गया। वहीं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमणि कुमारी आपके द्वारा कार्यक्रम में पहुंचकर विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर संबंधितों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का आवेदन आवेदकों के खाता मिलान कर लेने का निर्देश दिया, ताकी एक ही लाभुक का दोहरा आवेदन जमा नही हो पाए और बचे किशोरियों का ससमय लाभ मिल सके। इसके अलावे विभाग द्वारा चलाए जा रहे अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जाकनारी आम लोगों को देने की बात कही। कार्यक्रम में प्रमुख, उपप्रमुख, समाजसेवी  बसंत सिंह, अजय सिंह, आवास कोडिनेटर फरहत नाजनी, बीपीओ, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *