Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाकपा माओवादी सबजोनल कमांडर बब्बन भोक्ता गिरफ्तार, सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर प्लांट किए गए दो आईडी केन बम, 20 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर सहित अन्य सामान बरामद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भाकपा माओवादी सबजोनल कमांडर बब्बन भोक्ता गिरफ्तार, सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर प्लांट किए गए दो आईडी केन बम, 20 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर सहित अन्य सामान बरामद

चतरा। जिले में सक्रिय प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सलियों के नापाक मनसुबे पर पानी फेरते हुए पुलिस टीम ने बड़ी घटना को अंजाम देकर जिले को दहलाने के फिराक मे जुटे संगठन के सबजोनल कमांडर बब्बन भोक्ता उर्फ बब्बन को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। टीम ने गिरफ्तार नक्सली के निशानदेही पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर प्लांट किए गए दो-दो किलोग्राम के दो शक्तिशाली केन बम बरामद किए। गिरफ्तारी उसके प्रतापपुर थाना क्षेत्र के हारा-नौकाडीह गांव से हुई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए एसपी राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के सबजनल कमांडर बबन भोक्ता उर्फ बब्बन जी संगठन के विस्तार करने के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर अपने गांव नौकाडीह के आस-पास भ्रमणशील है। सूचना पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया और टीम ने गांव में अभियान चलाकर इसे गिरफ्तार किया। आगे बताया कि गिरफ्तार नक्सली ने पूछताछ के दौरान उसके द्वारा प्रतापपुर थाना क्षेत्र के हारा-नटकईया के जंगलो में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर प्लांट किए गए दो-दो किलोग्राम के दो शक्तिशाली आईडी केन बम के साथ 20 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, फ्लैश हेडर व बैट्री भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सली नक्सली संगठन में पिछले 12 वर्षों से सक्रिय है और अपने दस्ते के सदस्यों के साथ मिलकर कई बड़ी आगजनी और गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment