Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला गुमला कार्य समिति की बैठक घाघरा आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में हुई

On: November 22, 2023 4:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला- आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला गुमला कार्य समिति की बैठक बुधवार को दिन के ढाई बजे घाघरा आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में आयोजित की गई ।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ममता देवी ने किया। वहीं बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रीमा देवी ,प्रदेश संगठन मंत्री रामचंद्र गोप मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक की शुरुआत श्रमिक गीत एवं भारत माता जय के नारे के साथ प्रारंभ हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रीमा देवी ने बताया कि अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ आहवाहन पर केंद्र सरकार के विरुद्ध दिनांक 11 दिसंबर 2023 को विशाल प्रदर्शन दिल्ली जंतर मंतर स्थल में किया जाएगा। जिसमें देश के 24 प्रदेश के आंगनबाड़ी बहने भाग लेंगी। रामचंद्र गोप ने संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया था कि आंगनबाड़ी बहनों को सामाजिक सुरक्षा पीएफ ग्रेजुएटी पेंशन के दायरे में लाएंगे। परंतु आज तक पूरा नहीं हुआ । जिला अध्यक्ष ममता देवी ने बताया कि गुमला जिला से 1000 की संख्या में प्रदर्शन में भाग लेंगे ।सभी को ड्रेस में जाने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में सावित्री देवी नोरबेता एक्का, विनीता पन्ना, शशिकला देवी ,नीलम कंडुलना, रोशनी उरांव, मंजूलता कुजूर, रजिया बेगम सहित सहायिका सेविका व कई प्रखंड के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

Leave a Comment