
एनएच 22 स्थित संघरी घाटी में चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार व चालक
बिहार-गया से राउलकेला जा रहे थे कार में सवार लोग
चतरा। सदर थाना क्षेत्र के एनएच 22 स्थित संघरी घाटी में चलती कार में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार घाटी पार करने के दौरान कार के इंजन से अचानक धुआं निकलने के बाद देखते ही देखते पूरे कार में आग लग गई। इस घटना में कार में सवार दो लोग बाल बाल बच गए। चालक मनोहर प्रजापति ने बताया कि बिहार के गया से राउलकेला जा रहे थे। इस बीच घाटी जैसे ही पहुंचे कार से धुवां निकलने लगा, कार को खड़ा कर से समान उतारते-उतारते आग धधकने लगा। इस बीच प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक वसीम रज्जा इसी रास्ते से गुजर रहे थे। तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल दमकल वाहन को दी। वहीं दमकल वाहन जब तक पहुंची तब तक आग पूरी तरह कार को अपने कब्जे में ले चुकी थी। हालांकि दमकल ने कार को बुझाया, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम को हटाया।





















Total Users : 810910
Total views : 2513390