चोरी के बाईक के साथ एक चोर को गिरफतार, पूछताछ के दौरान एक वर्ष पूर्व हुए बाईक चोरी का हुआ खुलासा
चतरा। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शहर में सक्रिय बाईक चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के बाईक के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार चोर दीपक कुमार दास उर्फ राहुल दास चतरा शहर के नगवां मुहल्ले का रहने वाला है। गिरफ्तार चोर ने पुलिस के पुछताछ के दौरान एक वर्ष पूर्व हुए मोबाईल छिनतई मामले का खुलासा करते हुए मोबाईल चोरी की घटना में शामिल होने की बात को स्वीकार किया है। साथ ही अपने साथ छिनतई और चोरी की घटना में शामिल दो अन्य दोस्तों के शामिल होने की बात भी बताई है। पुलिस ने गिरफ्तार चोर के निशानदेही पर एक वर्ष पूर्व छिने गये जियो कम्पनी के कीपैड मोबाईल फोन बरामद किया है। वहीं गिरफ्तार चोर के पास से चोरी का एक होन्डा मोटरसाइकल बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर का आपराधिक इतिहाश है। उसके विरुद्ध चतरा के सदर थाना सहित हजारीबाग के कटकमसांडी थाने में पांच से अधिक मामले दर्ज हैं। आगे उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोर से पुछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा के लिए जेल भेज दिया गया है। वहीं चोरी और छिनतई की घटना में शामिल अन्य चोरो की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।








