Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव आकांक्षी कार्यक्रम के तहत पहुंचे मंझगावा, आम जनों से हुए रूबरू

On: November 21, 2023 7:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव आकांक्षी कार्यक्रम के तहत पहुंचे मंझगावा, आम जनों से हुए रूबरू

मयूरहंड(चतरा)। मंगलवार को मयूरहंड प्रखंड के मंझगावा पंचायत सचिवालय केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव रूपेश कुमार ठाकुर पहुंचे। ज्ञात हो कि मयूरहंड प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड में चिन्हित किया गया है। संयुक्त सचिव का जेएसएलपीएस समुह की महिलाओं ने तिलक लगाकर व पत्तों के बने टोपी पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत्पश्चात प्रमुख मिक्की देवी, जिप सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, मंझगावा मुखिया सह दिशा सदस्य मंजीत कुमार सिंह ने केंद्र व जिला से आए अधिकारी को पौधा व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। संयुक्त सचिव ने बैठक में शामिल उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकता को प्राथमिक श्रेणी में रख विकास करने का निर्देश दिया। इस दौरान बीडीओ ने क्षेत्र में विकास से संबंधित क्रियान्वन गतिविधियों से आम जनों को अवगत करवाया।

श्री ठाकुर ने बताया की क्षेत्र में विकास की गति आवश्यक स्तर की सूचकांक रेखा से कुछ नीचे है। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बताया, वहीं स्वास्थ्य तथा बालविकास विभाग की सुविधा जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा,कृषि, स्किल डेवलपमेंट के बगैर विकास की कल्पना अधूरी है। मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्वीकृति दिलाने के लिए राज्य सरकार को भेजने को निर्देश डीडीसी को दिया, ताकि क्षेत्र के लोगों को 24 घंटा चिकित्सक मिल सके। इस दौरान जिप सदस्य व मुखिया संघ ने क्षेत्र के विकास को लेकर ज्ञापन सौंप डिग्री कॉलेज खुलवाने की मांग की। सोकी व फुलांग के नदियों में चेकडेम निर्माण कर तालाब में पानी संग्रह की व्यवस्था का सुझाव दिया गया। इस दौरान बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रामभरोस यादव, मुखिया अशोक कुमार भुईयां, रामनाथ यादव, अजय कुमार भुईयां, पंसस पूजा सिंह, बीपीओ राजीव रंजन सिंह के अलावा सभी विभाग के पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिला मुख्यालय समेत प्रखंडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

जिले में सरस्वती पूजा धूमधाम से आयोजित

Leave a Comment