Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झॉलीवुड के 35 वर्षों के इतिहास की सबसे भव्य नागपुरी फिल्म सहरिया 5 जून को होगी रिलीज; जल-जंगल-जमीन और ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सीधी चोट

On: May 24, 2026 12:41 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

‘बिट्स ऑफ मेलोडी’ के बैनर तले अनमोल खलखो के निर्देशन में तैयार हुई “सहरिया: दी जंगल ऑफ वॉरियर”; राजू तर्की, नितेश कच्छप और चांदनी बड़ाइक मुख्य भूमिका में; चंडीगढ़ में हुई है डीआई और मास्टर प्राइम मिक्सिंग

रांची | न्यूज स्केल लाइव

झारखंड की समृद्ध एवं पावन सांस्कृतिक विरासत, जल-जंगल-जमीन की संप्रभुता और आदिवासी अस्मिता व गौरवशाली इतिहास को केंद्र में रखकर बनाई गई बहुप्रतीक्षित नागपुरी फीचर फिल्म “सहरिया” (दी जंगल ऑफ वॉरियर) अब सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। झॉलीवुड (Jhallywood) गलियारे से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यह फिल्म केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि झारखंडी समाज के संघर्ष, जलवंत मुद्दों और सांस्कृतिक चेतना की एक सशक्त अंतरराष्ट्रीय आवाज बनकर सामने आ रही है।

झारखंड के दिग्गज फिल्मकारों, समीक्षकों एवं प्रबुद्ध कलाकारों का सर्वसम्मत मानना है कि “सहरिया” झारखंड फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में एक क्रांतिकारी बदलाव (माइलस्टोन) साबित होगी। इधर, झारखंडी दर्शकों के बीच भी इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

झारखंड की मिट्टी की खुशबू और वीर शहीदों का विशेष व्याख्यान

फिल्म समीक्षकों के अनुसार, “सहरिया” में झारखंड की सोंधी मिट्टी की खुशबू, ग्रामीण परिवेश की धड़कती वास्तविकता, गहन पारिवारिक भावनाएं, हक-अधिकार की लड़ाई और सामाजिक संदेश को बेहद ही हाइटेक व प्रभावशाली सिनेमाई तरीके से प्रस्तुत किया गया है। यह मेगा-बजट फिल्म यह साबित करने के लिए तैयार है कि क्षेत्रीय नागपुरी भाषा की फिल्में भी बेहतरीन मेकिंग के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग धाक जमाने की पूर्ण क्षमता रखती हैं।

यह फिल्म झॉलीवुड इंडस्ट्री के 35 साल के ऐतिहासिक सफर में सबसे खास और अनूठी मानी जा रही है। इसका कर्णप्रिय संगीत, कड़क संवाद, शानदार सिनेमेटोग्राफी और दिल को छू लेने वाली पटकथा (स्क्रिप्ट) दर्शकों को वैचारिक व भावनात्मक रूप से सिनेमाघरों में बांधकर रखने का काम करेगी।

ह्यूमन ट्रैफिकिंग और मां-बहन की रक्षा जैसे जलवंत मुद्दों पर प्रहार

“सहरिया: दी जंगल ऑफ वॉरियर” की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी कहानी है। मनोरंजन के तड़के के साथ-साथ इस फिल्म में झारखंड की सबसे बड़ी त्रासदी यानी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) के काले सच को बेनकाब किया गया है।

इसके साथ ही ‘जल-जंगल-जमीन’ की रक्षा, ‘मां-बहनों की सुरक्षा व अस्मिता’ जैसे जलवंत मुद्दों को प्रमुखता से स्क्रीन पर उकेरा गया है। फिल्म में जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले झारखंड के महान वीर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों (Freedom Fighters) के गौरवशाली इतिहास और उनके संघर्षों का भी विशेष व्याख्यान किया गया है, जो इस फिल्म को झॉलीवुड की अन्य लीक से हटकर एक अद्भुत और कालजयी रचना बनाती है।

बिट्स ऑफ मेलोडी का बड़ा दांव; स्टार कास्ट और तकनीकी टीम की पूरी सूची:

यह भव्य सिनेमाई प्रोजेक्ट ‘बिट्स ऑफ मेलोडी’ (Bits of Melody) प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनकर मुकम्मल हुआ है। फिल्म की तकनीकी और अभिनय टीम में झारखंड के कई जाने-माने चेहरों ने अपना हुनर दिखाया है:

  • निर्माता (Producer): रोशन उरांव

  • निर्देशक (Director): अनमोल खलखो

  • मुख्य सकारात्मक भूमिका (Lead Cast): राजू तर्की, नितेश कच्छप, आशीष तिग्गा, भूषण नायक, रंजू मिंज, चांदनी बड़ाइक, एंजेल लकड़ा, प्रिया वर्मा, ईशा बड़ाईक और अंशु अग्रवाल।

  • खूंखार विलेन / नकारात्मक भूमिका (Negative Leads): सतीश सहदेव, दीपक लोहार और रवि राज।

  • सिनेमेटोग्राफी / छायांकन: धीरज डेनियल एवं सैम्यूल लकड़ा।

  • एडिटिंग (Editing): रे शर्मा।

🎞️ तकनीकी रूप से बेहद मजबूत है “सहरिया”: झॉलीवुड की इस फिल्म को नेशनल लुक देने के लिए इसके विजुअल्स और ऑडियो पर विशेष काम किया गया है. फिल्म की हाई-एंड डी.आई (Color Grading) एवं मास्टर प्राइम मिक्सिंग (Sound Design) चंडीगढ़ (पंजाब) के अत्याधुनिक स्टूडियो में संपन्न की गई है, जिससे दर्शकों को थियेटर में वर्ल्ड-क्लास सराउंड साउंड और विजुअल इफेक्ट्स का लुत्फ मिलेगा.

05 जून 2026 को पूरे झारखंड के सिनेमाघरों में महा-रिलीज

पिछले कुछ वर्षों में झारखंडी सिनेमा प्रेमियों का अपनी माटी और स्थानीय भाषाओं की फिल्मों के प्रति प्यार और डिजिटल समर्थन रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ा है। ऐसे स्वर्णिम समय में “सहरिया” जैसी भव्य, तकनीकी रूप से समृद्ध और अर्थपूर्ण फिल्म का बंपर आगमन समूची झॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक नया उत्साह, उमंग और बड़ी उम्मीद लेकर आ रहा है। यह फिल्म आगामी 05 जून 2026 को झारखंड के सभी प्रमुख शहरों (रांची, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग, दुमका आदि) सहित देश के अन्य राज्यों के चुनिंदा मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित (रिलीज) की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महा-तबादला; 36 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, कुमार सौरभ भुवानिया देवघर और मो० जावेद हुसैन बने खूँटी के नए उपायुक्त

ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियों में से माता सीता की मूर्ति बरामद; पइन में लावारिस हालत में मिली

ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति का महा-मंथन; डीसी और एसपी ने खाका किया तैयार

क्षेत्र बिजली संकट की आग में झुलसा: 42 डिग्री पारे के बीच एक घंटा बिजली, पूरा दिन गायब; कर्मचारियों का तोते जैसा रटा-रटाया जवाब

भारी वाहनों की नो-एंट्री टाइमिंग में बड़ा बदलाव; एसडीओ ने दी संशोधित आदेश को मंजूरी

पुलिस की बड़ी कामयाबी: आधी रात को खदेड़कर पकड़े गए दो शातिर चोर, चोरी की बजाज डिस्कवर बाइक बरामद

सड़कों और बाईपास का जाल बिछाने के लिए जिला प्रशासन रेस; डीसी रवि आनंद ने भारतमाला और चतरा-सिमरिया बाईपास प्रोजेक्ट की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

​लोहरदगा: उप निर्वाचन पदाधिकारी और SDO ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण, BLO को दिए कड़े निर्देश

PMMVY के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय TOT प्रशिक्षण आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

माँ दमयंती देवी सेंचुरी फॉर एजुकेशनल नर्चर (एमडीडीएसएन त्रिवेणी) स्कूल में समर कैंप का समापन

अपहरण सह हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा; प्रेम प्रसंग में युवक को बस से उतारकर जंगल में उतारा था मौत के घाट, बीहड़ से दफनाया गया शव बरामद

यमदूत हाईवा का तांडव: घर और राशन गोदाम में घुसा ट्रक; लाखों का सामान बर्बाद, ग्रामीणों ने ठप की कोयला ट्रांसपोर्टिंग

Leave a Comment