पांच जुड़वा बच्चों की मां से मिले जिप उपाध्यक्ष, किया आर्थिक सहयोग

0
888

न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी बुधवार को रांची रिम्स पहुंचकर इटखोरी मलकपुर निवासी प्रकाश साव की धर्म पत्नी पांच जुडवां बच्चोकं की मां (प्रसुता) अंकिता कुमारी से मुलाकात कर उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने आर्थिक रूप से सहयोग किया और आगे भी हरसंभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। ज्ञात हो कि तीन दिन पूर्व अंकिता ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया है। सभी बच्चों का वजन लगभग एक किलो से लेकर 750 ग्राम के बीच बताया गया है। वहीं कान्हाचट्टी राजपुर निवासी गंगा भूईयां की पत्नी रजत्नी देवी से रांची में मुलाकात कर उनकी उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं डॉक्टरों से मिलकर बेहतर इलाज करने का आग्रह किए। इस दौरान उन्होंने आर्थिक रूप से सहयोग किया।