कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, शामिल हुए 551 कलशधारी

0
179

चतरा। हंटरगंज प्रखंड के केदलीकला पंचायत अंतर्गत गढ़केदली गांव स्थित पानी टंकी के सामने कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सोमवार को हुआ। यज्ञ मंडप से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा में शामिल 551 कलशधारी श्रद्धालु केदली बाजार होते निलाजन नदी पहुंचे, जहां यज्ञाचार्य श्रीश्री 1008 श्री पुरूषोत्तम आचार्य जी महाराज द्वारा विधिवत कलश में जल भराया गया। उसके बाद हंटरगंज बाजार होते हुए पुनः कलशधारी यज्ञ स्थल पहुंच कर कलश को स्थापित किया। यज्ञ का आयोजन पैक्स अध्यक्ष गिरजानंदन सिंह के द्वारा किया जा रहा है। यज्ञ 16 से 22 मार्च तक चलेगा। जिसमें अयोध्या, वृंदावन, बनारस, कांशी के अलावा अन्य जगहों से प्रवचनकर्ता शामिल होंगे। जिनके द्वारा प्रत्येक दिन सुबह छह से रात्रि 11 बजे तक पाठ पारायण किया जायेगा। यज्ञ को सफल बनाने में रिसव कुमार समेत कई लगे हुए हैं। इस अवसर पर ओ ने भाग लिया. कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जर्नादन पासवान भाजपा मंडल अध्यक्ष अरूण चौरसिया, रौशन सिंह, ललन सिंह, नीतिश कुमार, गुंजीत कुमार, अखिलेश सिंह, पारस सिंह समेत अन्य शामिल थे।