न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत सलगा में जेएसएलपीएस के तहत संचालित सलगा प्लस कटघरा ग्राम संगठन द्वारा बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व प्रतिमा देवी ने की। जबकी अध्यक्षता तुना देवी एवं संचालन गायत्री देवी ने किया। बैठक में सीआईएफ ऋण वापसी, सीसी लिंकेज वापसी आदि विषयों पर चर्चा करते हुए होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की बात कही। उसके बाद एक दूसरे को अबिर गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह का आनंद लिया। वहीं उपस्थित महिलाओं ने अपने घर में नन्हे मुन्ने बच्चे को नशा मुक्ति से बचने की चर्चा किया। साथ ही साथ घर के बच्चों को किसी भी तरह के धूम्रपान से रोकने का संकल्प लिया। मौके सचिव सुनीता देवी, कोषाध्यक्ष नीतू देवी, सदस्य उषा देवी, बेबी कुमारी, रेखा देवी, चांदमुनी देवी, गुड़िया देवी, अनिशा कुमारी, रेखा कुमारी, उर्मिला कुमारी आदि उपस्थित थी।
ग्राम संगठन के होली मिलन में महिलाओं ने जमकर खोली होली
For You