Wednesday, April 23, 2025

बिहार में नीतिश कैबिनेट का विस्तार, अब कुल मंत्रियों की संख्या 36 हो गई

पटना। बिहार में बुधवार को नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इसमें बीजेपी के सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सभी बीजेपी कोटे से मंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कृष्ण कुमार मंटू, विजय मंडल, राजू सिंह, संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा, सुनील कुमार और मोतीलाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली है।

अब 36 मंत्री होंगे नीतीश कैबिनेट में

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। इससे पहले नीतीश कैबिनेट में कुल 29 मंत्री थे। विस्तार के बाद मंत्रियों की संख्या बढकर 36 हो गई है। चुनाव को लेकर मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान दिया जाएगा। बीजेपी कोटे से 7 मंत्री कैबिनेट में शामिल हुए हैं।

फिलहाल उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास तीन-तीन विभाग हैं। संतोष कुमार सुमन की बात की जाए तो उनके पास भी तीन विभाग हैं। मंगल पांडेय, नीतीश मिश्रा, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, सम्राट चौधरी, नितिन नवीन और प्रेम कुमार के पास 2-2 विभाग हैं। बिहार में इस वर्ष 2025 विधानसभा का चुनाव है तो माना जा रहा है कि इस नजरिए से भी कैबिनेट के विस्तार में पूरा ख्याल रखा जाएगा।

मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी का जन्म 1969 में हुआ था, उन्होंने मिथिला विश्वविद्यालय से एमए (मास्टर) तक की पढ़ाई की है। इनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई थी। 2010 में दरभंगा से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद उम्मीदवार को 26,000 मतों के अंतर से हराकर दरभंगा के नगर विधायक बने। तब से वह लगातार विधायक हैं।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page