Friday, January 24, 2025

अलग-अलग दुर्घटना में एक युवक व एक महिला गंभीर

न्यूज स्केल संवाददात
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र में हुए दो अलग अलग बाइक दुर्घटना में एक युवक व एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल युवक राजपुर थाना क्षेत्र के लारालुटु दाग गांव निवासी डेगन भुइंयां का 27 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार है। घटना बीते देर रात की है। बताया गया युवक ससुराल सिमरातरी से शराब के नशे में घर जा रहा था। इसी बीच अनियंत्रित हो गिर कर घायल हो गया। जबकि दूसरी घटना गिद्धौर के नूनीगढ़ा समीप अनियंत्रित हो बाइक दुर्घनाग्रस्त हो गई। जिसमे  बांय निवासी पवन राज की पत्नी सरिता देवी घायल हो गयी। इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल लाया गया। बताया गया कि महिला बांय गांव से चतरा जा रही थी। इसीबीच नूनी गढ़ा समीप अनियंत्रित हो दुर्घनाग्रस्त हो गया।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page