लोहरदगा। भारतीय जन जागरण गांधीवादी पार्टी की प्रत्याशी राजपति देवी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया। कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी, गरीबी, सड़क, बिजली, पानी आदि समस्याओं को जड़ से समाप्त करने के लिए हमारी पार्टी का आना बहुत जरूरी है। आदिवासी मूलवासियों की हितों के लिए एकमात्र विकल्प भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी बनेगी।
झारखण्ड राज्य अलग हुए 24 बर्ष बीत चुके हैं परन्तु हमारा झारखण्ड राज्य खनिज सम्पदा से भरपूर होते हुए भी यहाँ की जनता सबसे गरीब हैं। जितने भी राष्ट्रीय पार्टियां है क्षेत्र और क्षेत्रवासियों का विकास करने में नाकाम रही है। इसलिए अबकी बार अपना मताधिकार का प्रयोग हमारी पार्टी के पक्ष में करें। यहाँ के आम गरीब जनता का विकास नहीं कर पाए है। यहाँ का युवा बेरोजगार हैं, शिक्षा का स्तर निचले पायदान पर पड़ा हुआ है। लोग बेरोजगारी, गरीबी और भुखमरी के कारण पलायन होकर अन्य शहरों में जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। आज इन्हीं सब कारणों से लोहरदगा की जनता बदलाव चाहती है। हमारी पार्टी हर गरीब को बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ रोजी, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यक्ति और क्षेत्र का विकास चाहती है।
जन को जागृत करने की मुहिम जोर शोर से जारी,हर तरफ गांधीवाद का नारा
बड़ी पार्टियों के साथ इस बार एक नयी पार्टी भी चुनावी मैदान पर अपना परचम बनाते हुए दिखाई दे रहीं है | भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष विजय प्रजापति युवाओं और जनता के बीच जा जाकर भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी की लोहरदगा प्रत्याशी राजपती देवी और पार्टी का साथ देने के लिए गुहार लगा रहे है | विजय प्रजापति का कहना है कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो सबसे पहले बिजली पानी और सड़क समस्या पर ध्यान देगी | साथ ही जो रोज़गार की कमी के वजह से यहां के युवा बाहरी राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं उन्हें और लोहरदगा की बॉक्साइट को यहीं रोकने के लिए हिंडाल्को जैसे बड़े उद्योगों में यहां की जनता के लिए रास्ता बनाएगी और उन्हें रोजगार का अवसर दिलाएगी ,भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी जिसकी लोहरदगा विधानसभा प्रत्याशी राजपती देवी है और जिनका चुनाव चिन्ह अलमारी छाप है वो भी घर घर गली गली जाकर जनता से सहयोग की उम्मीद जगा रहीं है |महिलाओं के लिए गृह उद्योग तथा वृद्धों के लिए पेंशन से लेकर अनेकों वादे भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में किया है। मौके पर विजय प्रजापति, सुजीत साहू, मदन महतो, अमित सिंह, उषा देवी, अन्नपूर्णा देवी, बबिता, रीता, आरती, रेखा, धनेश्वरी, किरण, देवेंद्र साहू, अश्मित दीप, रामस्वरूप तिवारी, कमला देवी, सुजीत गुप्ता, रामु साहू, सनोज प्रजापति, अमित रंजन, जीतन गोस्वामी, कुलदीप जायसवाल, उदय पंडित समेत अन्य मौजूद थे।