Wednesday, October 23, 2024

आजसू की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, आगामी विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा, लोगों ने कहा गरीब-गुरबा आम-आवाम का झुकाव अशोक गहलोत के प्रति सकारात्मकरू

न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। शुक्रवार को आजसू की प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार देवी मंडप प्रांगण में केंद्रीय सदस्य संतोष यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में केंद्रीय महासचिव अशोक गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव और केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के चतरा में संभावित आगमन पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। इसके अलावा, सर्वसमिति से पांचों पंचायत में पंचायत प्रभारी की नियुक्ति की गई। वही इस अवसर पर सुनील यादव, रोहित यादव, गौतम साव, नरेश सिंह, समेत दर्जनों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली, जिन्हे केंद्रीय महासचिव ने माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा करते हुए लोगों ने काहा की जनता अशोक गहलोत को किसी भी परिस्थिति में चतरा विधायक के रूप में देखना चाहती है, श्री गहलोत गरीब-गुरबा व आम-अवाम के लिए कई ऐसे महत्वपूर्ण कार्य किए हैं जिससे जनता का झुकाव उनके प्रति बनी हुई है। यदी इन्हें पार्टी से मौका मिलता है तो जनता का अपार समर्थन मिलेगा। वहीं श्री गहलोत ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा जनता के सुख-दुख में खड़ी रहती है। कार्यकर्ताओं को भी जनता की सेवा में लगने का आह्वान किया है। बैठक में आजसू जिला सचिव राजेंद्र साहू, प्रतापपुर प्रखंड अध्यक्ष सलमान खुर्शीद, सतेंद्र गुप्ता, प्रखंड सचिव मिथिलेश महतो, पंचायत अध्यक्ष मुनारीक यादव, विनोद महतो, लवकुश गुप्ता,सतेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, लखन यादव, सतीश यादव, राणा प्रताप सिंह, रविंद्र भारती, लखन गंझु, कमलदेव यादव, राजदेव यादव,अजित भारती समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page