झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा का फूंका पुतला

0
198

 

लोहरदगाः झारखंड के संथाल परगना और बिहार एवं बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की मांग पर झारखंड मुक्ति मोर्चा लोहरदगा जिला ने कड़ी आपत्ति जताते हुए शनिवार को भाजपा एवं सांसद निशिकांत दुबे का पुतला फूंका। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा मनुवादी भाजपा की झारखंड और आदिवासियों के विभाजन की असलियत अब सभी जान चुके हैं। हम झारखंड का विभाजन कभी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासियों व मूलवासियों का पूर्व में भी शोषण किया गया और अब भाजपा अपनी गलतियों एवं नाकामियों पर पर्दा डालने की मंशा से झारखंड को बांटने की तैयारी कर रही है, जिसे झामुमो कभी सफल नहीं होने देगी। श्री अहमद ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए केंद्र के गृह मंत्रालय को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बांग्लादेश की सरहद झारखंड से नहीं लगती। वहां से सबसे ज्यादा घुसपैठ असम के रास्ते होती है। सीमा की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी गृह मंत्रालय की होती है, पर भाजपा इसके लिए भी झारखंड सरकार को दोषी ठहरा रही है। मंशा साफ है, झारखंड का विभाजन, जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। नगर अध्यक्ष आकाश साहू ने कहा कि
सांसद निशिकांत दुबे की ओर से संसद में दिए गए वक्तव्य से साफ है कि भाजपा झारखंड का विभाजन करना चाहती है, लेकिन हम उनके इरादों को किसी हाल में सफल नहीं होने देंगे। झारखंड एक था और एक ही रहेगा। पुतला दहन कार्यक्रम मे जिला सचिव अनिल उरांव महिला जिला अध्यक्ष सरिता भगत छात्र जिला अध्यक्ष सोमी कुमारी सचिव संतोष उरांव अल्पसंख्यक जिला सचिव साहिल मंसूर शेनहा प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर राम कुड़ू प्रखंड अध्यक्ष संकर भंडरा प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम सचिव डेनियल लकड़ा किस्को प्रखंड अध्यक्ष साकिर अंसारी सभी प्रखंड के पदाधिकारी राधा तिर्की जफर इकबाल लालू उरांव सुनील उरांव सुनीता उरांव मोना लकड़ा सामिल लकड़ा आंनद उरांव कुमार उरांव रूपेश उरांव जयराम खेरवार सुषमा उरांव आदि लोग मौजूद थे।