
न्यूज स्केल संवाददाता, यशवंत पांडेय
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड थाना के बारहवें थाना प्रभारी के रुप में रविवार को पुलिस अवर निरीक्षक राहुल सिंह ने योगदान दिया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह से प्रभार लिया। पूर्व थाना प्रभारी श्री सिंह ने नए थाना प्रभारी का पुष्प गुक्ष देकर स्वागत किया। नए थाना प्रभारी श्री सिंह मूलतः रांची के रहने वाले हैं और 2018 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक हैं। इससे पूर्व सराइकेला सदर थाना में पदस्थापित थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा की क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण करना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही वरीय अधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर दिया जाएगा। ताकि पुलिस व पब्लिक के बीच सामंजन बना रहे।