होली की मस्ती में डुबा समंपूर्ण जिला, सिर चढ़कर बोलने लगी होली की मस्ती, जगह-जगह हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन

0
200

न्यूज स्केल संवाददात
चतरा/पत्थलगड़ा। रंगो के त्योहार होली में अब चंद घंटेे हीं बचे हैं। ऐसे में होली की मस्ती लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगी है। होलीका दहन रविवार देर रात होगा व होली का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में रंग, अबीर, गुलाल व रंग बिरंगी पिचकारी की स्थाई व अस्थाई रुप से सजे दुकानों में खरिददारों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं होली को ले जगह-जगह पर बजाए जा रहे होली के गित व फगुनाहट की बयार ने लोगों की उमंगो को और गाढ़ा कर दिया है। तमाम सरकारी विभाग व शिक्षण संस्थान भी बंद हो चुके है। शनिवार को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित मिलन चौक में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाने के साथ मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। वहीं पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय में बजरंग दल आदि के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कर एक दुसरे को लोगो ने रंग व गुलाल लजगारक होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान ढोलक मंजीरे की ताल पर जमकर कार्यकर्ता झूमे। इसके अलावे जिला मुख्यालय के अलावे विभिन्न प्रखंडों में भी विभिन्न पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कर एक दुसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई। वहीं राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोगता भी विभिन्न स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए और सभी को होली की शुभकामनाएं दी।