हथियारों के जखीरा के साथ दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सहित पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर

0
778

कहा झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित हो किया सरेंडर

न्यूज स्केल डेस्क

रांचीः हथियारों के जखीरे के साथ दस लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर अमरजीत समेत पांच नक्सलियों ने झारखंड पुलिस के समक्ष रांची डोरंडा आईजी कार्यालय में 8 मई 2023 को सरेंडर किया। पांचों नक्सलियों ने डोरंडा आईजी जोनल ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईजी अभियान एवी होमकर, डीआईजी हजारीबाग नरेंद्र सिंह, चतरा एसपी राकेश रंजन और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आधिकारिक तौर पर सरेंडर किया। 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू (बिहार जिला गया थाना बाराचट्टी), 05 लाख के इनामी सब जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन ( जिले चतरा थाना राजपुर), सब जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम (बिहार जिला गया, थाना बाराचट्टी),  सब जोनल कमांडर संतोष भुईया उर्फ सुकन (जिला चतरा, थाना प्रतापपुर), दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया (जिला चतरा, थाना कुंदा) ने 02 एके 56, 01 एसएलआर, 01 इंसास रायफल, 04 मार्क दो  रायफल, 1856 जिंदा गोली, अलग-अलग हथियारों का 41 मैगजीन, 16 वायरलेस सेट, आईईडी बनाने के पाउडर के भी सरेंडर करने के साथ सौंपा है। इस दौरान पुलिस व सीआरपीएफ के अधिकारी ने सभी नक्सलियों को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर उनके उजवल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि हाल के दिनों में कई इनामी नक्सलियों ने झारखंड सरकार की नई आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर पुलिस के आगे आत्मसमर्पण किया है।

पांचों नक्सलियों को सरेंडर कराने में चतरा एसपी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों की रही है विशेष भूमिका

उपरोक्त नक्सलियों को सरेंडर कराने में चतरा एसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में एसडीपीओ अविनाश कुमार व एसआई सह राजपुर थाना के प्रभारी विनोद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस के पहल व पूर्व में जिले में नक्सलियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान का भी परिणाम है सरेंडर करना। पूर्व में ही पुलिस की स्पष्ट चेतावनी है कि नक्सली या तो हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने अथवा पुलिस की गोली खाने को तैयार रहे। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने भी पुलिस के समक्ष कहा कि झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है। सभी सरेंडर केरने वाले नक्सलियों का प्रभाव चतरा जिले के अलावे पड़ोरी राज्य व जिलों में था। साथ ही सरेंडर करने वाले पांच में तीन चतरा जिले के है।

भाकपा माओवादी के इन नक्सलियों ने किया सरेंड़र

10 लाख के इनामी, भाकपा माओवदी का जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू (बिहार जिला गया, थाना बाराचट्टी), 05 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन (जिले चतरा, थाना राजपुर), सब जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम (बिहार जिला गया, थाना बाराचट्टी), सब जोनल कमांडर संतोष भुईयां उर्फ सुकन (जिला चतरा, थाना प्रतापपुर) व दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया (जिला चतरा, थाना कुंदा) ने किया सरेंडर।

मौके पर आईजी अभियान एवी होमकर, डीआईजी हजारीबाग नरेंद्र सिंह, चतरा एसपी राकेश रंजन और सीआरपीएफ के अधिकारियों के अलावे चतरा जिले के राजपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।