सईद अंसारी बने टंडवा यूथ मोमिन कांफ्रेंस के प्रखंड अध्यक्ष

0
188
सईद अंसारी बने टंडवा यूथ मोमिन कांफ्रेंस के प्रखंड अध्यक्ष
टंडवा(चतरा)। जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस की महत्वपूर्ण बैठक टंडवा प्रखंड के मदरसा बुरहानुल में जनाब सुभान की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी इदरीश, विशिष्ट अतिथि प्रधान महासचिव अब्दुल्लाह अंसारी, प्रदेश सचिव इस्लाम अंसारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मो. तस्दीक, जिलाध्यक्ष हाजी जैनुल आबेदीन, यूथ जिलाध्यक्ष नेसार अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रशीद अंसारी, कबीर अंसारी, जिला महासचिव असलम अंसारी, मनौवर हुसैन, मो. रफूल मौजूद थे। बैठक की शुरुआत कारी नेसार अहमद टंडवा ने तिलावते कुरान से किया तथा सभा का संचालन साजिद अंसारी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मोमिन कांफ्रेंस के मजबूती को लेकर पंचायत स्तर से लेकर गांव स्तर तक विस्तार कर लोकप्रिय बनाने पर चर्चा की गई। समाजसेवी अब्दुल सुभान अंसारी ने कहा की सर्वप्रथम शैक्षणिक प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा, युवाओं को नशाखोरी से दूर रखने के बाद ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। पूरे झारखंड के प्रत्येक जिले में जिला कमेटी से लेकर प्रखंड, पंचायत तथा गांव स्तर तक मोमिन कांफ्रेंस के विस्तार का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में टंडवा प्रखंड कमिटी का विस्तार कर पंचायत कमिटी गठन की जिम्मेवारी सौंपी गई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष सईद अंसारी (राहम), उपाध्यक्ष मो. साहिल अबरार (मिश्रौल), इदरीश अंसारी(कसियाडीह), मो. सेराज (राहम), सचिव सईद अली (कामता), संयुक्त सचिव मो. इम्तियाज अंसारी(कामता), मो. जमीर (कल्याणपुर), कोषाध्यक्ष खुर्शीद अंसारी (कबरा), मीडिया प्रभारी नुरुल हक (राहम) तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए तनवीर अंसारी, अब्दुल जब्बार, अकबर अंसारी, मंसूर अंसारी, मोहम्मद शफीक अंसारी, मोहम्मद रियासत, मोहम्मद सहमुद, शमीम अंसारी, सनाउल्लाह साहब, शाहिद अंसारी, मोहम्मद मुख्तार आलम को चुना गया। नवनियुक्त यूथ अध्यक्ष आदि का जिलाध्यक्ष जैनुल आबेदीन तथा यूथ जिलाध्यक्ष नेसार अंसारी ने गर्मजोशी से माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक को सफल बनाने में अब्दुल सुभान अंसारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तस्दीक अंसारी तथा अंजुमन कमेटी कामता एवं नौजवानाने कामता ने अहम भूमिका निभाई। बैठक में टंडवा प्रखंड के भरी संख्या में मोमिन शुभचिंतक मौजूद थे।