शराबी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शव को शौचालय की गटर में डाल दिया था – पत्नी घर से भाग गयी है लोगों को एक सप्ताह से गुमराह कर रहा था* * बेटी की खोजबीन कर हताश पिता ने घाघरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी पुलिस टीम ने कड़ी पुछताछ कर मामला साफ किया नगर परिषद कर्मचारी द्वारा शौचालय की टंकी से शव निकाला गया*

0
305

झारखण्ड/गुमला -घाघरा थाना क्षेत्र के टोटाम्बी जतरा टोली गांव में शराबी पति भैयाराम उरांव ने अपने ही पत्नी 32 वर्षीय आरती देवी का हत्या दुपट्टे से गला घोटकर कर दिया।और बीते गुरुवार की शाम उसके शव को शौचालय के गटर में डाल दिया। हत्या के बाद हत्यारा पति भैया राम ने पूरे इलाके में लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से गलत जानकारी देते हुए कहा कि उसकी पत्नी से कहा सुनी हो गई थी जिसके बाद उसकी पत्नी घर से भाग गई है, जो घर नहीं आ रही है। मृतक आरती अपने पति के शराब पीने को लेकर के काफी नाराज चल रही थी। इसको लेकर के कई बार झगड़ा भी होता था। लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जब आरती का कोई सुराग नहीं मिला, तो आरती के पिता जगन्नाथ बडाईक ने घाघरा थाना में मामले का लिखित शिकायत करते हुए प्राथमिक की दर्ज करा दिया। पुलिसिया जांच में जब भैया राम को सख्ती से थाना में बुलाकर पूछताछ किया गया तो उसने पत्नी का हत्या किए जाने की बात कबूल कर लिया और शव को गटर में डालने की बात को भी स्वीकार कर लिया। घटना की पुष्टि जैसे ही हुई थाना प्रभारी तरुण कुमार के द्वारा न्यायालय को घटना की सूचना दिया। जिसके बाद न्यायालय से दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल को नियुक्त किया गया। दंडाधिकारी के उपस्थिति में वीडियोग्राफी के साथ शव को गटर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि भैया राम नशे की हालत में कई बार अपने पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। इधर मृतक के हत्यारा पति भैयाराम ने पुलिस के पास बताया कि उसकी पत्नी का दूसरे लड़का के साथ प्रेम प्रसंग था। गुरुवार को भी उसी लड़के से फोन में बात करते हुए देख लिया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुई और गुस्से में उसने उसके हत्या कर दिया। वही शव को निकालने के लिए नगर पालिका गुमला से टीम मंगाया गया था शव शौचालय के गटर में था इसके चलते नगर पालिका का भी सहयोग लिया गया। इस पूरे कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार सब इंस्पेक्टर विकास कुमार सहित पुलिस की पूरी टीम मौजूद रही।वही ग्रामीणों ने बताया की मृतिका का एक लड़की 12 वर्ष की है जबकि एक बच्चा 6वर्ष का है घटना के दिन दोनो बच्चा घर में नही था।