विहीप के नेतृत्व में पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र में पूजित अक्षत का किया गया वितरण

0
106

विहीप के नेतृत्व में पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र में पूजित अक्षत का किया गया वितरण

पत्थलगड़ा(चतरा)। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत का पत्थलगड़ा प्रखंड में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में वितरण किया गया। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री सह कार्यक्रम प्रमुख मृत्युंजय कुमार ने बताया कि प्रखंड के एक-एक हिंदू परिवार के घरों तक अयोध्या से आए पूजित अक्षत का सघन अभियान चलाकर वितरण किया गया। इसके साथ विहिप बजरंग दल के नेतृत्व में समस्त हिंदू परिवारों को निमंत्रण देकर घर-घर दीपोत्सव मनाने एवं गांव के मंदिरों में 22 जनवरी को पूजा अर्चना एवं सामूहिक आरती करने का आह्वान किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तमाम व्यायाम दुर्गा वाहिनी, एकल अभियान, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, हिंदू जागरण मंच, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अभियान में प्रखंड अध्यक्ष कैलाश दांगी ने अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखने और दीपावली मनाने की अपील की। वितरण कार्यक्रम में संरक्षक प्रमोद कुमार कुशवाहा, संदीप कुमार सुमन, बजरंग दल संयोजक मनोहर कुमार, लेखराज कुमार, कार्यक्रम उपाध्यक्ष मुकेश दांगी, संजय ठाकुर, रविंद्र शर्मा, जनार्दन दांगी, अरविंद कुमार, रविंद्र ठाकुर, विक्रम कुमार आदि ने अहम भूमिका निभाई।