
सिमरिया (चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के दुंदवा एवं सिमरिया में विधिक जागरुक्ता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कानूनी सहायता केंद्र सिमरिया के विधिक कार्यकर्ता सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा, सीता देवी एवं अंजली कुमारी विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लोगों को जानकारी दते हुए बताया कि हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे को मनाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन एक खास थीम निर्धारित करता है, यह थीम उस समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती को दर्शाती है। जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि सभी लोगों को चाहे वह किसी भी देश, जाति, धर्म या आर्थिक वर्ग से हो उसे स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार मिले। इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य रखी गई है। यह थीम माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा पर केंद्रित है। जिसका उद्देश्य गर्भावस्था, प्रसव और पोस्टपार्टम केयर के समय उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं की जरूरतों पर जोर देना है।