विधिक साक्षरता कार्यक्रम का किया गया आयोजन,स्कुली बच्चों को दी गई विधिक जानकारी

0
227

विधिक साक्षरता कार्यक्रम का किया गया आयोजन,स्कुली बच्चों को दी गई विधिक जानकारी

मयूरहंड(चतरा)। झालसा रांची के निर्देशानुसार गुरुवार को पीएलवी दयानंद कुमार शर्मा के नेतृत्व में मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानन्द प्लस 2 उच्च विद्यालय में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नोडल शिक्षक राजेन्द्र दास व संचालन पीएलवी श्री शर्मा ने किया। मौके पर उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को मौलिक अधिकार, कर्तव्य, बाल विवाह, दहेज प्रथा, साइबर क्राइम, गुड टच, बैड टच आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 एवं विधिक सहायता हेतु फोन नम्बर 15100 पर जानकारी प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। पस अवसर पर शिक्षक रतनदेव कुमार, संत कुमार सिंह, रंजना कुमारी एवं दर्जनो छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।