
कुंदा(चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में कुंदा थाने में विधिक शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें आपसी विवाद समेत अन्य मामलों में मध्यस्था की गई। इस शिविर में लोगों को विधिक जानकारी प्रदान की गई और उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। वहीं शिविर मेंगाली-गलौज के अलावे, परिवारिक विवाद और अन्य विधिक मामलों में भी मध्यस्था की गई। इस अवसर पर अधिकार मित्र अजित कुमार ने कहा कि विधिक शिविर का आयोजन लोगों को विधिक जानकारी प्रदान करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए किया गया था। वही लोगों को अधिकार मित्र द्वारा नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर पर कॉल कर आप विधिक से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।