विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर

0
140

लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय अटल भवन में नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू के अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें संगठन की मजबूती और विस्तार पर विचार विमर्श किया गया। आने वाले समय में विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजय होकर भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। खूंटी विधानसभा प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने कहा की इस बार आनेवाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ जीतेगी और सरकार बनाएगी। नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने कहा कि जिस तरह से हेमंत सरकार लोगों को गुमराह कर अभी मंईया योजना ला कर लोगों को भ्रमित करने का कार्य जो किया है।आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता उसे पूरे तरीके से नाकार देगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य में बनेगी। वही नगर कार्यालय में नए कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया गया। मौके पर अशोक कसकर, विजय चंद्रशेखर, रामलाल उरांव, अजय कुमार साहा, सुधीर कुमार सोनी, गणेश शर्मा, मनोज कुमार, रोशन कुमार, हसमुख रंजन, चंदन गोप, आर्यन साहू, अनुभव कसकर, पीयूष कुमार, हिमांशु गुप्ता, पहलवान सिंह, रिंकू सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।