राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

0
296

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित शिशु विद्या मंदिर में तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गया गया था। जिसका समापन रविवार को हुआ। 15 नवंबर से 17 नवंबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा लगाए एग प्रारंभिक वर्ग में 60 लोग शामिल हुए। यह कार्य चतरा जिला संघ संचालक मोतीलाल अग्रवाल के निर्देशानुसार शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक विनोद दांगी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रारंभिक वर्ग में सभी 18 वर्ष से ऊपर आयु के युवा शामिल थे। प्रशिक्षण में युवाओं को बताया गया कि अपने के साथ-साथ अपने आसपास के व्यक्ति के विकास सर्वांगिक तरीके से करने के लिए मदद करने की जरूरत है। इस प्रशिक्षण में शामिल सभी स्वयंसेवक को अनेक प्रकार के योग अभ्यास, व्यायाम, योग निद्रा, संवाद, संस्कृति कार्यक्रम तथा संघ के प्रमुख अधिकारियों द्वारा अन्य विशेष जानकारी दी गई। आगे बताया गया कि अनुशासन समय अनुपालन और शैक्षणिक स्तर को अधिक से अधिक बढ़ावा देना है तथा अपने आसपास के लोगों को शिक्षित व योग अभ्यास के लिए प्रेरित करना है। आत्मनिर्भर बनना है। इसके अलावे अन्य कई पहलुओं पर चर्चा की गई।