
पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड के नावाडीह अंतर्गत महतो टोला स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर में रामनवमी मेले में झांकी प्रस्तुति को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से झांकी प्रस्तुति का निर्णय लेते हुए झांकी संचालन समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष मनोज दांगी, उपाध्यक्ष विजय दांगी, सचिव शंकर दांगी, उपसचिव दिनेश्वर दांगी, कोषाध्यक्ष चिराग कुमार, उप कोषाध्यक्ष अजय कुमार को बनाया गया। वहीं समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रामनवमी मेले में सभी के सहयोग से ही झांकी प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में कोमल दांगी, राजेश दांगी, शंकर दांगी, कृष्णा दांगी, गोपाल दांगी, दीपक विश्वकर्मा, मनोज दांगी, विजय दांगी व गोपाल दांगी आदि उपस्थित थे।