
पत्थलगड़ा(चतरा)। बुधवार को पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय के सुभाष चौक स्थित हिंदू जागरण मंच कार्यालय में प्रखंड स्तरीय श्री रामनवमी महासमिति गठन हेतु प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष आशीष दांगी ने किया। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए रामनवमी पूजा भव्य व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। वहीं पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई रामनवमी महासमिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह,ं उपाध्यक्ष पूर्व जिप सदस्य सुनीता देवी, सनोज कुमार दांगी, सचिव राजकुमार दांगी, दीपक राज व कुसुमलता कुशवाहा, कोषाध्यक्ष मुकेश दांगी व महासचिव अरविंद ठाकुर को मनोनीत किया गया। वहीं संरक्षण टोली में बिमल कुमार सिंह, सतीश सिन्हा, संजय दांगी, बिनोद सिंह, सुनील सिंह आदि को शामिल किया गया। बैठक में महासमिति के पूर्व अध्यक्ष सतीश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र तिवारी, चेतन शर्मा, मुखिया राधिका देवी, पंचायत समिति सदस्य मीना देवी, सुदर्शन सिंह, संतोष कुमार दांगी, प्रदीप विश्वकर्मा, शंभू नाथ प्रसाद, संजय दांगी, बसंत दांगी, दीपक दांगी, जनार्दन कुमार, संजय कुमार, राजकुमार ठाकुर, निर्मल कुमार, प्रमोद राणा, राजेश साहू, उमेश कुमार राणा, तुलसी साव, दिनेश्वर दांगी व जितेंद्र दांगी आदि शामिल थे।