राज्य स्तरीय थांग-टा मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में भाग लेंगे लोहरदगा के 20 बच्चे 

0
202
लोहरदगा। धनबाद में झारखंड थांग-टा एसोसिएशन के तत्वाधान में 29 से 30 अप्रैल तक राज्य स्तरीय थांग-टा मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन धनबाद के हीरापुर अग्रसेन भवन मे किया गया है। जिसमें लोहरदगा जिला थांग- टा संघ के 20 बच्चों का चयन किया गया है। जिसमें स्काई अप पब्लिक स्कूल कुम्हरिया के 8 मार्शल आर्ट खिलाड़ी भी शामिल हैं। जिसमें साक्षी उरांव,नैना कुमारी,किरण उरांव, अनुज कुमार साहू ,अंजली कुमारी ,लक्ष्य कुमार मोदी,आनन्द उरांव,संजित उरांव,लोहरदगा थांग-टा कल्ब से आदर्श उरांव, प्रियांशु सिंह, संतुष्टि महली, मृगांक वैभव,यश उरांव,सुनैना कुमारी, खुशबू कुमारी, एलिसाबेक केरकेट्टा, अनीशा नाग, संध्या कुमारी, संजीत उरांव, आनंद उरांव सानिया परवीन,उमर अंसारी, का चयन किया गया है जो 28 अप्रैल को अपने मास्टर श्रवण साहू एवं सूर्यवती देवी के साथ राज्य स्तरीय थांग-टा चैंपियनशिप के लिए धनबाद रवाना होंगे। यह खेल भारतीय पारंपरिक खेल है जो मणिपुर से शुरु होकर देश के कोने-कोने तक पहुँच रहा है तथा झारखंड ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त है और खेलो इंडिया में भी है। इस राज्य स्तरीय थांग-टा चैंपियनशिप में जो प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे। उन्हें नेशनल चैंपियनशिप खेलने का अवसर मिलेगा। यह जानकारी लोहरदगा जिला थाग-टा एसोसिएशन के सचिव सुर्यावती देवी ने दी।