राजद नेता मो. जसमुद्दीन के निधन पर शोक, 1995 में माओवादियों के चुनाव वहिस्कार के बाबजूद वोट करने पर गवाई थी हाथ

0
553

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/टंडवा। जिले के टंडवा प्रखंड अंतर्गत कमता गांव निवासी राजद नेता मो. जसमुद्दीन अंसारी के असमय निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने गहरी शोक संवेदन व्यक्त की है। कांग्रेस के तिलेश्वर साव ने शोक संवेदना प्रकट करते हुआए कहा कि अपूर्णीय क्षति है। ऐसे शेर दिल व्यक्ती लाखों में एक होते हैं। कहा कि 1995 में जब माओवादियों द्वारा लोकसभा चुनाव का व्हिस्कार किया गया था, तो इन्होने माओवादियों के आदेश को धत्ता बताते हुए लोक तंत्र के महा पर्व को बचाते हुए पहला वोट किया था। जिसके बाद माओवादियों ने फौरी कारवाई कर इनका दाहिना हाथ काट दिया था। इसके बाबजूद वे लोकतंत्र के पर्व में आज तक वोट करते रहे। इनके निधन से पुरा क्षेत्र शोक मे डुबा है। चतरा के राजद विधायक सह कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं जिप सदस्य सुभाष यादव ने राजद नेता के असमय निधन पर दुःख प्रकट की है। सुभाष यादव ने कहा कि राजद ने एक सच्चे सिपाही को खो दिया है। दुःख प्रकट करने वालो में नीरज तिवारी, मुकेश यादव, सरबजीत गंझू, रामदेव गंझू, मनोज यादव, मोईन अंसारी, मोहन राणा आदि का नाम शामिल है।