न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड (चतरा)। कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कंबल का वितरण शुक्रवार को मयूरहंड प्रखंड के फुलांग पंचायत के जरूरत मंद लोगों के बीच किया गया। मुखिया रेणु देवी व पंचायत समिति सदस्य प्रीति कुमारी ने कड़ाके के ठंड में गरीब व जरूरत मंद लोगों को कंबल दिया। वहीं कंबल पकर सभी जरुरतमदों ने राहत महसूस की। मुखिया ने बताया की प्रखंड कार्यालय से 120 कंबल मिला है। उक्त कंबल का वितरण पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जरूरत मंदों के बीच किया गया है। मौके पर समाजसेवी शंकर रजक, गुड्डू रजक, गणेश सिंह, अनंत सिंह व गुरु भईया आदि उपस्थित थे।