न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा): गिद्धौर प्रखंड़ मुख्यालय स्थित बीच टोला निवासी संजय दांगी की 35 वर्षीय पत्नी रीना देवी ने कुएं में डूब कर जान दे दी। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया। वहीं दुसरी ओर मृतिका के पिता पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के सिंघानी गांव निवासी ताराकांत दांगी ने थाना में आवेदन देकर दामाद पर प्राथमिकी दर्ज कराई। आवेदन में आरेप है की संजय दांगी का दूसरे के साथ अफेयर था। पारिवारिक विवाद में पत्नी को आत्महत्या करने के लिए उकसाते थे। जिससे परेशान होकर बेटी ने कुएं में डूब कर जान दे दी। वही पुलिस में आत्महत्या करने के लिए उकसाने के तहत प्रत्थमिकी दर्ज कर मृतिका के पति संजय दांगी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।