न्यूज स्केल संवाददाता
कान्हाचट्टी(चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड के विभिन्न गांव की महिलाओं ने झारखंड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना को कैबिनेट में एक हजार से बढ़ाकर 2500 करने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अभार जताया। अनीता देवी, सुनीता देवी, प्रीति देवी ,सरिता देवी, कुंती देवी ने कहा कि सरकार गठन होने के बाद देश में जिस प्रकार से कोरोना जैसे महामारी से निकलकर बहुत कम समय में झारखंड के उत्थान के लिए युवाओं के रोजगार सृजन, किसानों के ऋण माफी, बिजली बिल माफी और अबूआ आवास जैसे जनकल्याणकारी योजना के साथ 18 से 50 तक की महिलाओं को सम्मान राशि देकर बेहतर काम किया है। वैसे आज तक इतना कम समय में कोई मुख्यमंत्री कार्य नहीं किए थे। साथ में आज तक झारखंड के महिलाओं के लिए कोई सरकार आर्थिक स्तर से मजबूत करने के लिए किसी ने सोचा नहीं था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपरोक्त सम्मान राशि देकर काम किया।