
इटखोरी(चतरा)। इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टोनाटाड निवासी स्व मनोज सिंह के 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार सिंह की मौत बाइक दुर्घटना में हो गई। दीपक शुक्रवार रात्रि अपने घर से किसी काम के लिए इटखोरी मोड़ की ओर बाइक से जा रहा था। इसी क्रम में दीपक का बाइक पदमा (हजारीबाग) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और दीपक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। पदमा के ग्रामीणों ने इखोरी लोरम निवासी कैलाश सिंह को घटना की जानकारी दी और कैलाश सिंह ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। तबतक पुलिस द्वारा शव को हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया था। पोस्मार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। दीपक के असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।