पांच दिनों तक बारिश और तेज हवा चलने की संभावना, अलर्ट जारी

0
545

रांची : झारखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में तेज हवाओं के बीच जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों 18 अप्रैल और 20 अप्रैल तक के लिए गढ़वा, लातेहार, पलामू और चतरा जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों में कहीं 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा, तो कहीं 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जतायी गयी है। हालांकि 20 अप्रैल को मौसम हल्का सामान्य होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 22 अप्रैल को फिर से मौसम बिगड़ेगा। 22 अप्रैल को सभी जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जतायी गयी है। हालांकि 22 अप्रैल के बाद मौसम सामान्य होगा या नहीं इस संबंध में अभी मौसम विभाग द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गयी है।