डीएवी विद्यालय में वर्ल्ड वेजिटेबल डे पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0
105

लोहरदगा। एमबी डीएवी विद्यालय, लोहरदगा में माननीय प्राचार्य श्री जी पी झा के नेतृत्व व निर्देशन में जूनियर डीएवी के प्रभारी शिक्षक अश्विन कुमार पात्रो द्वारा वर्ल्ड वेजिटेबल डे पर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।
कई विटामिन व प्रोटीन से युक्त सब्जियां जीवो के लिए प्रकृति का दिया गया अनमोल वरदान है। सब्जियां शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर होने के साथ शरीर लंबे समय तक स्वस्थ भी रहता है। इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। सब्जियां हर मौसम में आसानी से मार्केट में मिल जाती है और ये सस्ती होने के साथ इन्हें पकाना भी काफी आसान होता है। ये शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाकर हमें रोगों से दूर रखती है। किंतु आजकल बच्चे जो सब्जियों के महत्व को नहीं समझ पाते बाजार में उपलब्ध जंक फूड को ज्यादा पसंद करते हैं तथा सब्जियां देखना भी नहीं चाहते हैं। विद्यार्थियों को सब्जियों के महत्व को समझाने तथा उनका सेवन करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु वर्ल्ड वेजिटेबल डे पर कक्षा नर्सरी से द्वितीय तक के विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को किसी भी सब्जी का रूप धारण कर उस सब्जी में विद्यमान पोषक तत्वों की व्याख्या करना था। नन्हे बच्चे तरह-तरह की सब्जियों का रूप धारण किए बड़े ही मनमोहक लग रहे थे।इस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी में प्रांची विश्वकर्मा, स्वाति सोना, सांविका सौरभ, कनक मुखियार, पवनवीर राज, श्रेयांश मित्तल, भार्गवी भारद्वाज, तान्या उराव, व आर्यन भगत ने कक्षा एलकेजी में रेयांश उराव अद्वैत आलोक अयांश राज व पृषभ राज कक्षा यूकेजी में चिरंजीव मिंज,विवान राज ,कनायका गुप्ता ,आहान उरांव ,अलीशा केरकेट्टा ,अंश रंजन ,अयांश कुमार, तान्या उरांव ,अवनी रविदास ,सूर्यांश साहू ,अंजना कश्यप, अयांश उरांव कक्षा प्रथम में अमीराह फलक, अंश यूनिक कच्छप, अभिनव श्रेयांश उरांव,श्येद इब्राहिम, वसीम अंसारी काव्य मुखिया वैभव राज आराध्या कुमारी काव्य गुप्ता,पाही पूर्वी, नमीरा साजिद प्रतिष्ठा गोराई, खुशी कुमारी, अपूर्व राज श्रेया श्रुति सान्वी श्रेजल,श्येद अल्हाज, काव्य तारूशी दर्शिल भगत कक्षा द्वितीय में श्रीजा मिश्रा ,आरोही वर्मा,अनोखी उरांव ,देवांश वर्मा ,आकांक्षा कच्छप,अंशिका तिर्की ,तक्ष्वी शंकर ,देव कांत ,भावेश शर्मा,पीयूष उरांव,अनऱ्या गर्ग,काव्या बंका,अनाबिया आयत,शिवांश शर्मा,शिवाय सिंह,आयुष कुमार साहू,अनुराग कुमार दुबे ने प्रथम स्थान अर्जित किया इस प्रतियोगिता में अश्विन कुमार पात्रों, देवकी कुमारी,संगीता मित्तल, रजनी प्रासाद,सोमिता दास, अंजली कुमारी, रागिनी कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में पूनम सिंह व परमित कुमार का भी विशेष योगदान रहा।