
गिद्धौर(चतरा)। रामनवमी महापर्व को लेकर गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित उपरटोला की झांकी प्रस्तुति की तैयारी पूर्ण हो गया हैं। झांकी की तैयारी समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में हुआ। झांकी निर्माण कार्य में समिति द्वारा लगभग दो लाख रुपए खर्च किए गए हैं। उपरटोला झांकी की प्रस्तुति एक सामाजिक मार्मिक कहानी पर आधारित है। इसमें कलाकारों ने जबरदस्त कलाकारी की है। हमेशा उपरटोला की ओर से सामाजिक व समाज में फैली कुरीतियों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति होती है। पिछले वर्ष ग्रामीणों ने झांकी देख काफी सराहना की थी। झांकी की प्रस्तुति शिक्षक अनिल कुमार व राजेश कुशवाहा के निर्देशन में तैयार की गई है। इस वर्ष झांकी की प्रस्तुति सड़क दुर्घटना पर आधारित है। इसमें नशे में वाहन नहीं चलाने व दुर्घटना से बचने की झलक दिखाई गई है। झांकी की तैयारी में एसबीआई सह भास्कर स्वालंबन क्लब अध्यक्ष मुकेश कुमार, विकास कुमार, असुरंजन कुमार, मनोज वर्मा, प्रभात कुमार, सचिन कुमार, शुभम कुमार, रंजित कुमार, नीरज कुमार आदिलगे हैं।