
गिद्धौर(चतरा)। सोमवार को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत जपुआ में निवास करने वाले आदिम जनजाति परिवारों संग जेएसएलपीएस द्वारा बैठक कर समूह का गठन किया गया। बैठक आईपीआरपी सुनीता देवी के निर्देशानुसार किया गया। जिसमें सुनीता देवी ने बिरहोर परिवार के सभी महिलाओं को कई जानकारियां देते हुए बताया गया कि सीआईएफ की राशि बिरहोर परिवार के महिलाओं को दी गई है। उसे वापस करने की बात कही गई। साथ ही आरएफ की राशि भी बिरहोर परिवार के महिलाओं द्वारा अब तक चुकाया नहीं गया है। जिसे वापस करने के लिए सुनीता देवी ने महिलाओं को बताया। समूह का नाम चंपा आजीविका सखी मंडल है व सचिव सुदानी बिरहोरीन, कोषाध्यक्ष मुनी बिरहोरीन है।