जेएमएम पंचायत अध्यक्षों का मनानेय, संगठन मजबूती पर दिया गया बल

0
327

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड़ में जेएमएम के पंचायत अध्यक्षों का मनोनय करने के साथ कमेटी गठन कर संगठन मजबूत करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। वहीं गठन को लेकर गिद्धौर प्रखंड के मारंगी, बारियातु व मझगांव में रविवार को पार्टी प्रखंड़ अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा के अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवनारायण दांगी ने संगठन मजबूती पर चर्चा किया। साथ ही रोहन यादव को पहरा पंचायत अध्यक्ष, फिरोज अंसारी को उपाध्यक्ष, विकास रज्जाक को सचिव, सह सचिव किशुन उरांव, बिनोद गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई। वहीं संतोष कुमार गुप्ता को बारियातू पंचायत अध्यक्ष, सुरेंद्र दांगी को उपाध्यक्ष व प्रकाश यादव को सचिव तथा संदीप दांगी को मंझगवां पंचायत अध्यक्ष, श्रवण कुमार को उपाध्यक्ष, सुनील गुप्ता को सचिव, प्रताप कुमार दुबे को सह सचिव बनाया गया। बैठक में राजेश कुशवाहा, सुनील यादव, लक्ष्मी दांगी, राजेंद्र यादव, बिनोद ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे।