जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा नवोदय विद्यालय के बच्चों को दी गई कानूनी जानकारी

0
266

 

चतरा। गुरुवार को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सचिव प्रज्ञा वाजपई के निर्देशानुसार जवाहर नवोदय विद्यालय में लिटरेसी क्लास का आयोजन कर बच्चों को कानूनी जानकारी दी गई। उप मुख्य कानूनी रक्षा परामर्शदाता किरण कुमार प्रधान एवं अशोक कुमार सिंह द्वारा लिटरेसी क्लास में वर्ग नवम एवं दशम के छात्र, छात्राओं को भारतीय कानून के संदर्भ में जानकारी दी गई। साथ ही साथ दहेज प्रताड़ना तथा घरेलू हिंसा के कू-कृत्यों से भी अवगत कराया एवं जिले में हो रहे नशे के व्यापार पर चर्चा करते हुए उससे संबंधित एनडीपीएस एक्ट के संदर्भ में भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के संदर्भ में भी बताया गया एवं बच्चों को एक जानकार तथा अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
नोट फोटो:बच्चों को कानूनी जानकारी देते