जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए कई दिग्गज, राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कहा बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी हो शराबबंदी
लोहरदगा। शहरी क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित मुंद्रिका बैंक्वेट हॉल में जनता दल यूनाइटेड का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह का संचार किया गया। लोहरदगा में जदयू को जमीनी स्तर पर मजबूर करने की दिशा में कारगर उपाय करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर उपस्थित जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद बिहार खीरु महतो ने जदयू कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह भरने का कार्य किया। बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी चुनाव लड़ने के लिए जमीन मजबूत करने की रणनीति बनाई। कहा कि जदयू जमीनी स्तर की पार्टी है। यहाँ पार्टी में कार्यकर्ताओं को बराबर का सम्मान मिलता है। पार्टी के लिए मुख्य रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं का मान सम्मान हमारी पार्टी के लिए सर्वोपरि है। कहा कि बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी नीतीश फॉर्मूला पर चुनाव लड़ा जाएगा। झारखंड की सभी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया जाएगा।
वर्ष 2024 के चुनाव में महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ा जाएगा और भाजपा को उखाड़ फेंकने का कार्य किया जाएगा। लोहरदगा की धरती पर मैं पहली बार आया हूँ। कहा कि जदयू को लोहरदगा समेत पूरे झारखंड में मजबूत किया जाएगा। हमारे सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के नीति सिद्धान्त को जन जन तक पहुचाया जाएगा। लोहरदगा में संगठन को फिर से मजबूत किया जाएगा और भविष्य में पार्टी का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा, नीति सिद्धान्त के साथ कार्यकर्ता चले। सभी समुदाय के कार्यकर्ता जनता दल परिवार के सदस्य है। आज महिलाएं किसी से कम नहीं है। संगठन की मजबूती के लिए हम सब परिवार के रूप में कार्य करे।जिस प्रकार से लोग अपने परिवार को सींचने का कार्य करते है उसी प्रकार सँगठन कि मजबूती के लिए गांव गांव में जाकर लोग एक परिवार की तरह लोगो को जोड़ने का कार्य करेंगे। खीरू महतो ने झारखंड में अबतक नियोजन नीति नहीं बनना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आज ठीक तरीके से नियोजन नीति नहीं बनने के कारण लोगो को लाभ नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता है आप सब संकल्प लेकर जदयू संगठन को मजबूती प्रदान करे। उन्होंने बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी शराबबंदी की बात कही। इससे पूर्व लोहरदगा पहुचने पर जदयू कार्यकर्ताओ ने सांसद खीरु महतो का भव्य स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच उन्हें बैंक्वेट हॉल तक ले जाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर से खीरु महतो समेत अन्य नेताओं पर पुष्प वर्षा किया गया। मौके पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, महासचिव भगवान सिंह, उपेंद्र सिंह, बैजनाथ पासवान, अभय महतो, संजय सिंह, लोहरदगा जिलाध्यक्ष सहदेव खाखा, प्रकाश महतो, मनोज मिश्रा, अधिवक्ता गौतम देवघरिया, अधिवक्ता फताऊरहमान, सुरेश महतो, अनवर अंसारी, हसीबुल अंसारी, अजित महतो, रामवतार महतो, रामचन्द्र उरांव, सौरव उरांव, सहोदरी देवी, अस्थर लकड़ा, सुनीता उरांव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।