गुमला कार्यक्रम में जाने के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चांदनी चौक घाघरा में शहीद देवनारायण भगत के प्रतिमा पर किया पुष्प अर्पण*

0
243

झारखण्ड/गुमला -गुमला कार्यक्रम में जाने के क्रम में चांदनी चौक घाघरा में सोमवार को दिन के 12:30 बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रुक कर शहीद देवनारायण भगत के प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया। इस क्रम में भाजपाइयों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इस क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने चांदनी चौक में गांव से लाकर आम बेच रहे तीन लोगों से 7 किलो आम खरीदा।आम के विषय में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने चांदनी चौक में लगे गुमटी में कार्यकर्ताओं के साथ चाय पिया।मौके पर उन्होंने कहा कि किसान अपने खेतों में फल उगाते है।उनसे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। लोग कृषक के क्षेत्र में भी अपना पहचान बना रहे हैं।मौके पर उपस्थित लोगों में भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी, सुसित गोस्वामी,अमित ठाकुर,कौशल सिंह,सोला सिंह,सुदर्शन गोप, दिनेश पहान,सहित कई लोगों उपस्थित थे।