गिद्धौर के 38 बूथें पर 21862 मतदाताओं ने किया मतदान

0
215

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के सभी बूथों पर निर्धारित समय से मतदान कार्य बुधवार को शंातिपूर्ण संपन होग या। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के कुल 38 बूथों पर 21862 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं बूथों के विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर खंड विकास पदाधिकारी राहुल देव, अंचलाधिकारी अनंत विश्वकर्मा व थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता में केंद्र का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र में महिला तथा पूरुष मतदाताओं ने अलग-अलग कतार में लगकर मतदान किया। प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 32419 है। जिसमें पुरुष 16521 एवं महिला 15898 हैं। वहीं 21862 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें पुरुष 10064 व महिला 11798 शामिल हैं। प्रखंड में कुल 67.44 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा बाय बूथ संख्या 190 में 80.39 प्रतिशत और सबसे कम तरी में बूथ संख्या 166 में 51.47 प्रतिशत मतदान हुआ।