गांव गांव जाकर कर रही राजपति देवी अपना चुनाव प्रचार

0
114
भारतीय जन जागरण गांधीवादी पार्टी की राजपति देवी ने किया चुनाव प्रचार
लोहरदगा। भारतीय जन जागरण गांधीवादी पार्टी की प्रत्याशी राजपति देवी ने धुंआधार चुनाव प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। गांव गांव जाकर राजपति देवी अपने पक्ष में मतदान करने की अपील जनता से कर रही हैं। उन्होंने आम जनता से 13 नवंबर को मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि आप मेरे चुनाव चिन्ह अलमीरा पर बटन दबाकर भारी मतों से जीत दिलाए ताकि मैं आप सभी जनता का समग्र विकास कर सकूं।राजपति देवी ने कहा कि मैं जिले के विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ने मैदान में उतरी हूं। कहा कि झारखंड अलग राज्य बने हुए लगभग 24 साल हो गया है। बावजूद इसका अपेक्षित विकास नही हो पाया है। लोहरदगा जिले से लोग रोजगार की तलाश में बाहर पलायन को मजबूर हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। इन सभी मुद्दों को लेकर मैं चुनाव मैदान में उतरी हूं। जहाँ तक बात आती है महिला सुरक्षा की तो झारखंड में आये दिन महिला हिंसा की घटना होते रहती है। महिला की आबरू की रक्षा करना जरूरी है। यहाँ पर धर्मांतरण बहुत बड़ा मुद्दा है। इसके रोकथाम के प्रयास किये जायेंगे। इस चुनाव में मेरी जीत होती है तो स्थानीय मुद्दों पर फोकस करते हुए कार्य किया जाएगा। इस मौके पर विजय प्रजापति, सुजीत साहू, मदन महतो, अमित सिंह, उषा देवी, अन्नपूर्णा देवी, बबिता, रीता, आरती, रेखा, धनेश्वरी, किरण, देवेंद्र साहू, रामस्वरूप तिवारी, कमला देवी, सुजीत गुप्ता, सुनील अग्रवाल, रामु साहू, सनोज प्रजापति, अमित रंजन, जीतन गोस्वामी, कुलदीप जायसवाल, उदय पंडित समेत अन्य मौजूद थे। बता दें कि लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के लिए राजपति देवी को भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।